फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बदमाशों ने टोल कर्मी को पीटा, फायरिंग

Wed, 21 Feb 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के करहिया चौकी से चंद कदम दूर रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। कार सवार बिना टोल टैक्स दिए जाना चाहते थे। रोकने पर टोल कर्मियों से विवाद हो गया। बदमाशों ने कार से टोल का बूम तोड़ दिया। फायरिंग कर दहशत फैला दी। बूथ के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब सवा 11 बजे एक सफेद रंग की कार टोल प्लाजा के तीन नंबर बूम को तोड़कर निकली। मौजूद कर्मचारियों ने कार सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया। इतने में कार सवार दो नकाबपोशों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए टोल कर्मी बूथ के समीप छुप गए। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई।
बूथ के अंदर कंप्यूटर के मॉनीटर में गोली मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौजूद कर्मी लवकुश यादव को पीटा। कई राउंड फायरिंग से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। करीब आधा घंटे बाद करहिया चौकी की पुलिस पहुंची। तब तक नकाबपोश बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से कार का नंबर मिला। जिसके जरिए पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया। टोल मैनेजर उमेश कुमार पाठक ने बताया कि बदमाशों के तोड़फोड़ करने से कंप्यूटर, माॅनीटर खराब हो गया। मौके से तमंचे के खाली खोके मिले हैं।
क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह निवासी ऊछापुर भदौरियन का पुरवा उदयपुर और शिवा पासी दुहिया मजरे अगाही, लालगंज जिला प्रतापगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें