फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 16.47 लाख स्टांप चोरी पकड़ी

Wed, 21 Feb 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कृषि व आवासीय संपत्ति को सगे संबंधियों को दान करने की शासन की व्यवस्था का फायदा उठाकर डिडौली के व्यक्ति ने व्यावसायिक संपत्ति को ही दान कर दिया। आशंका होने पर उप निबंधक सदर ब्रजेश पाठक ने जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। 16.47 लाख रुपये की स्टांप की कमी पकड़ में आने के बाद वाद दायर किया गया है। इसके अलावा दान के नौ मामलों में निबंधन शुल्क में कमी मिलने पर संबंधितों को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन


शासन ने रक्त संबंध से जुड़े लोगों को संपत्ति दान करने की व्यवस्था की है। इसमें कृषि और आवासीय संपत्ति को सगे संबंधितों को दान करने में मात्र पांच हजार रुपये का ही स्टांप शुल्क लगता है। व्यावसायिक संपत्ति को दान नहीं किया जा सकता है। आशंका होने पर उप निबंधक सदर ने जांच की तो डिडौली में व्यावसायिक संपत्ति को दान करने का मामला पकड़ में आया।
इसके अलावा दान के नौ मामलों में मूल्यांकन सही न होने के कारण निबंधन शुल्क कम जमा किया गया। उन्होंने 1.03 लाख रुपये की निबंधन शुल्क की वसूली के लिए संबंधितों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

उप निबंधक सदर ब्रजेश पाठक ने बताया कि जनवरी में संपत्ति के हुए दान के 20 मामलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसमें एक मामले में 16.47 लाख रुपये की स्टांप की कमी मिली, जबकि नौ मामलों में 1.03 लाख रुपये का निबंधन शुल्क कम मिला। निबंधन शुल्क जमा कराने के लिए नोटिस दिया गया है। स्टांप कमी के मामले में वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें