फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बदमाशों ने छात्र को कार में पीटा, 47 हजार लूटे

Sun, 26 Jan 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बदमाशों ने छात्र को कार में पीटा, 47 हजार लूटे
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में बृहस्पतिवार रात तीन बदमाशों ने वृंदावन सेक्टर-18 निवासी छात्र शैलेंद्र कुमार मिश्रा को अपनी कार में बैठाकर पीटा। फिर उनसे 47 हजार 500 रुपये लूट लिए। पीड़ित के भतीजे अश्वनी मिश्रा ने पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अश्वनी के मुताबिक चाचा शैलेंद्र आसरा एन्क्लेव अपार्टमेंट में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे चाचा खाना खाकर वृंदावन सेक्टर-18 में टहल रहे थे। तभी बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी। कार सवार तीन लोगों ने उनसे किसी के घर का पता पूछा। जानकारी होने से मना करने पर बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए जबरन चाचा को कार में खींच लिया। विरोध पर उन्हें बुरी तरह से पीटा। हत्या का भय दिखाकर मोबाइल से 47 हजार 500 रुपये बदमाशों ने अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए।

पीड़ित का मोबाइल ले गए बदमाश

अश्वनी का आरोप है कि बदमाशों ने उनके चाचा से मोबाइल ले लिया। सिम तोड़कर फेंक दिया और चाचा को सड़क पर फेंककर भाग निकले। इससे शैलेंद्र को काफी चोटें आईं। इंस्पेक्टर रवि शंकर के मुताबिक घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें