फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को घेरा, अभद्रता और धक्का-मुक्की की

Thu, 18 Aug 2022 01:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बाराबंकी में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता और धक्का-मुक्की की। इससे परेशान टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
एसडीओ व अन्य कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की हुई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के मेलारायगंज गांव में बृहस्पतिवार सुबह बिजली चोरी की जांच कर रही टीम पर ग्रामीण हमलावर हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसडीओ व अन्य कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


एसडीओ रामगोपाल के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह मेलारायगंज गांव में कुछ लोगों द्वारा बिजली चोरी की जा रही थी। टीम में जब धरपकड़ शुरू की तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। कार्रवाई का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने टीम के साथ अभद्रता की और धक्का-मुक्की की। इस दौरान भारी हंगामे के बीच बिजली विभाग की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

एसडीओ का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें