फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं से अफसरों ने की बदसुलूकी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को दो वकीलों और अधिकारियों में कहासुनी के बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बीकेटी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताग अनिल द्विवेदी व राहुल मिश्रा एक पत्रावली के संबंध में एसडीएम से वार्ता करने बृहस्पतिवार सुबह उनके कार्यालय गए थे। उसी वक्त वहां मौजूद अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से अभद्रता की और उन्हें चैंबर से बाहर जाने को कहा।
विज्ञापन

इस बात से खफा साथी वकीलों ने प्रदर्शन कर बैठक की जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि एसडीएम का कृत्य निंदनीय है। जिसकी अधिवक्ताओं ने निंदा की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर स्पष्टीकरण देने की मांग की। इसके चलते बीकेटी बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता 19 फरवरी को सांकेतिक हड़ताल पर रहेगे। वहीं एसडीएम नवीनचंद्र का कहना है कि अधिवक्ताओं से कुछ मामूली कहासुनी हुई थी जिसे मिल-बैठकर जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें