लखनऊ। उत्तर रेलवे सोमवार से मिर्जापुर से आलमनगर के बीच अनारक्षित नवरात्रि मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन दो अक्तूबर तक चलेगी।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04113 मिर्जापुर-आलमनगर नवरात्रि मेला स्पेशल मिर्जापुर से शाम 4ः05 बजे चलकर विंध्याचल, मांडा रोड, मेजा रोड, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, कुंडा, रायबरेली, बछरावां होते हुए उतरेटिया रात 10ः38 बजे व आलमनगर रात 11ः25 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04114 आलमनगर-मिर्जापुर नवरात्रि मेला स्पेशल 23 सितंबर से दो अक्तूबर तक आलमनगर से रात एक बजे चलकर सुबह आठ बजे मिर्जापुर पहुंचेगी।