फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 31 ग्रामीणों की दर्ज की गई समस्या, चार का बना आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
​शिविर में पहुंचे ग्रामीण।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से आयोजित आपका विधायक-आपके द्वार शिविर में ग्रामीणों ने सोलर, स्ट्रीट लाइट, नाली-सड़क, पीएम आवास, पेंशन जैसी 31 समस्याएं दर्ज कराईं। इसके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दी गई। चार ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए। बेहटवा में आयोजित इस शिविर में एक निजी अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें 50 ग्रामीणों को निशुल्क चश्मे दिए गए। इस मौके पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावियों वैष्णवी वर्मा, अनुष्का राजपूत, रघुवंश यादव, कुणाल वर्मा को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, पार्षद राम नरेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें