फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, बचाने आई पत्नी को पीटा

Mon, 08 Jun 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में 13 वर्षीय किशोरी से उसके मामा ने रविवार सुबह दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी मामा कोे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

किशोरी कक्षा-7 की छात्रा है और तीन दिन पहले अपने मामा के घर आई थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे किशोरी का मामा शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने किशोरी को कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर आरोपी की पत्नी कमरे में पहुंची और किशोरी को बचाने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। खुद को फंसता देख आरोपी वहां से भाग गया।
किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी की पत्नी बेहोश मिली, जिसे सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें