फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर फेंकी लाश

Thu, 17 Sep 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनैलगंज (गोंडा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंपसेट के हैंडिल लाने के लिए गुरुवार की सुबह घर से खेत को गई एक किशोरी से दुष्कर्म कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने शव को गन्ने के खेत में फेक दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन


किशोरी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। इस मामले में किशोरी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीया किशोरी के पिता ने बताया कि उसके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर उसका खेत है। जिसमें धान की फसल लगा रखी है। किशोरी के पिता के मुताबिक वह बुधवार की शाम पंपसेट से फसल की सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन


देर रात वापस लौटा तो पंपसेट की हैंडिल खेत में ही भूल आया। गुरुवार की सुबह उसकी बेटी पंपसेट का हैंडिल लाने के लिए खेत को गई थी। वहीं किसी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारे ने शव को गन्ने के खेत में फेक दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन

गन्ने के खेत तक दौड़ता रहा खोजी कुत्ता

किशोरी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। उसका शव धान के खेत से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा पाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों से जानकारी ली।

पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में किशोरी के पिता ने कोतवाली करनैलगंज में दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक आरपीएस यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट हो सकेगा।

किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की सूचना पर डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता इस दौरान धान के खेत से गन्ने के खेत व वहां से पांच सौ मीटर की दूरी तक दौड़ता रहा। खोजी कुत्ता वारदात के बाद हत्यारे का गांव की ओर जाने का संकेत देता रहा।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें