फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में निवेश प्रोजेक्ट को रफ्तार देने को मंडल स्तरीय बैठकें शुरू करेंगे मंत्री

Thu, 30 May 2019 09:29 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें
विज्ञापन
प्रदेश में लंबित निवेश परियोजनाओं की अड़चन दूर करने के लिए मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की बैठकें औद्योगिक विकास मंत्री की अध्यक्षता में होंगी। इसकी शुरुआत सात जून को मेरठ मंडल से हो रही है।
विज्ञापन


पिछले साल इन्वेस्टर्स समिट में 4.68 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं में से 60 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है। बाकी परियोजनाओं पर काम लंबित हैं। प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला, मंडल व राज्य स्तर पर उद्योग बंधु की व्यवस्था है। 

जिले में डीएम, मंडल में कमिश्नर और राज्य स्तर पर शासन के नामित अधिकारी इसकी अध्यक्षता करते हैं। लेकिन इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू से जुड़े लंबित प्रोजेक्ट को रफ्तार देने के लिए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की बैठकें  शुरू करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें संबंधित मंडल के सभी जिलों के डीएम व निवेशक आमंत्रित किए जाएंगे। औद्योगिक विकास विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की पहली बैठक सात जून को मेरठ में 11 बजे से होगी। इसमें जिले व मंडल स्तरीय अधिकारियों के अलावा शासन से विभाग के सचिव व अधिशासी निदेशक उद्योग बंधु भी शामिल होंगे। आने वाले दिनों में अन्य मंडलों के कार्यक्रम तय होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें