राजधानी लखनऊ में शनिवार को राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह-2025 का आयोजन का किया गया। समारोह उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में हुआ। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर राकेश सचान ने उत्कृष्ट कारीगरों को टूल किट वितरित की। साथ ही माटीकला उद्योग से जुड़े हितधारकों को सहयोग एवं संसाधन प्रदान किया।
आंकड़ों पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में 3000 विद्युत चालित चॉक वितरित किए गए। 375-पगमिल मशीन एवं 300 इकाईयों की स्थापना की गई। वहीं 4800 लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिलाने के साथ ही एक सीएफसी की स्थापना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष सभी विद्युत चालित चॉक, पगमिल का वितरण एवं एक सीएफसी की स्थापना की जा चुकी है। खादी बोर्ड द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 580 दोना पत्तल मशीन और 756 पॉपकॉर्न मशीन का वितरण किया जा चुका है।
यह भी पढ़ेंः- Ram Navami: भव्य लाइटिंग से जगमगाएगा राम मंदिर... की जाएगी विशेष व्यवस्था; ट्रायल की मनमोहक तस्वीरें आई सामने
इस मौके पर माटीकला सेमिनार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर, सचिव प्रांजल यादव और महाप्रबंधक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, उज्ज्वल कुमार भी उपस्थित रहे।