असीम अरुण ने कहा, वृद्धजनों को पेंशन पाने के लिए फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार के पास सभी का डेटा उपलब्ध है।
समाज कल्याण विभाग व हेल्पएज इंडिया के तत्वावधान में बुधवार भागीदारी भवन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के योगदान और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अपने संबोधन में मंत्री असीम अरुण ने कहा, अब वृद्धजनों को पेंशन पाने के लिए फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।
सरकार ऐसा डिजिटल पोर्टल विकसित कर रही है, जिससे आवश्यक दस्तावेज सीधे मोबाइल या नजदीकी साइबर कैफे से सबमिट किए जा सकेंगे। कार्यक्रम में हेल्पएज इंडिया के राज्य प्रमुख अनूप पंत, अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण एस. वेंकटेश्वर लू, जिला समाज कल्याण अधिकारी अजीत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और अधिकारी उपस्थित रहे।