ललित के परिजनों को ढाढ़स बंधाते मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
लखनऊ। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी निवासी दिवंगत सफाईकर्मी ललित वाल्मीकि के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया और एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मंत्री ने कहा कि ललित का निधन उनकी व्यक्तिगत क्षति है। साथ ही परिवार को आजीवन हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि ललित उनके सरकारी आवास पर आठ वर्ष से कार्य कर रहे थे।