फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री, जोनल सिनेटरी अफसर का कटेगा वेतन

विज्ञापन
सफाई को लेकर निर्देश देते  जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना।
विज्ञापन
लखनऊ। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को चार वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जोनल सिनेटरी अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने रैंप तोड़कर नालियों की सफाई कराने के भी निर्देश दिए। सुरेश खन्ना को फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के कसाई बाड़ा, मोहिबुल्लापुर में नालियां चोक मिलीं। इस पर उन्होंने जोनल अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल नालियों से अतिक्रमण हटवाकर सफाई कराने के निर्देश दिए।


फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड के रहीमनगर, डुडौली मार्ग व केसरनगर में ढकी नालियों को खुलवाकर उसमें जमा सिल्ट की तुरंत सफाई कराने के लिए कहा। क्षेत्र के सफाईकर्मियों व अन्य जिम्मेदारों को सभी नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने लोगों कहा कि वे नाली के ऊपर रैंप न बनाकर नाली की ओर बनाएं। इससे जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन




इंदिरानगर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में निरीक्षण के दौरान लोगों ने उन्हें जलभराव, खराब मार्ग प्रकाश व्यवस्था को सही कराने व एसटीपी की क्षमता बढ़वाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। मंत्री ने इनके समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया। अलीगंज वार्ड में सफाई व्यवस्था सही मिली। निरीक्षण के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह और स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष सुनील मिश्रा आदि थे।



खाली प्लॉटों के मालिकों को दें नोटिस



मंत्री ने कहा, सभी जोनल अधिकारी नियमित रूप से सुबह फील्ड पर निकलें और नालियों की सफाई को सुनिश्चित कराएं। नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि खाली पड़े प्लॉटों को चिह्नित कर उनके मालिकों को नोटिस देकर बाउंड्रीवॉल कराई जाए। घनी आबादी वाले वार्डों में एंटीलार्वा व फॉगिंग नियमित रूप से कराएं। साथ ही शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें