फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूटी पर सवार था पूरा परिवार, डीसीएम ने मारी टक्कर, बच्ची की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग स्थित शुभम सिनेमा हाॅल के पास बुधवार रात तेज रफ्तार डीसीएम ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार पांच साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हैं। घायल पिता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



कैंट के सदर निवासी बावर्ची परवेज कुरैशी बुधवार रात स्कूटी से पत्नी तबस्सुम, बेटी नमरा 5 और अहान के साथ एक शादी में शामिल होने बाजारखाला के मेहंदीगंज जा रहे थे। लालबाग शुभम सिनेमा हाॅल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने परवेज की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नमरा डीसीएम के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने डीसीएम चालक को दौड़ाकर पकड़ा और कैसरबाग पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नमरा और परवेज को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। नमरा की मौत की खबर जब घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। सिविल अस्पताल में मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर कैसरबाग ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें