फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन, दवा या दूध न मिले तो न्याय मंत्री को करें फोन, ये है नंबर

Sat, 28 Mar 2020 11:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंत्री ब्रजेश पाठक
विज्ञापन

यूपी के विधि और न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने लॉकडाउन में घरों से बाहर न निकलने वाले लोगों की मदद के लिए अपने सरकारी आवास राजभवन कॉलोनी में एक कंट्रोल रूम खोल दिया है।

विज्ञापन


वहीं शहर को संक्रमण से बचाने को जल्द से जल्द सैनिटाइजेशन के लिए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी को पत्र लिखकर अग्निशमन वाहनों का उपयोग कराने का निर्देश दिया है।

मंत्री ने कहा कि ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि रोज कमाई करने वाले कई भाई-बहनों को राशन-भोजन की दिक्कत है। अपने क्षेत्र के ऐसे लोगों की मदद के लिए  24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम शुरू किया है।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम के लिए दो नंबर 0522- 2239999  व 7007842947 दिए गए हैं। जिसे भी भोजन, दवा और बच्चों के लिए दूध की समस्या हो वह इन नंबर पर फोन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें