फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: माधौपुर सुल्तान गांव में बनाया जाएगा मिनी स्टेडियम

Fri, 13 Oct 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के माधौपुर सुल्तान गांव में युवाओं को खेल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही भूमि का प्रस्ताव अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

स्टेडियम, ओपन जिम जैसी सुविधाए गांव स्तर तक पहुंचाने की जिले में कवायद चल रही है। इसके तहत ऊंचाहार क्षेत्र के माधौपुर सुल्तान गांव में मिनी स्टेडियम व ओपेन जिम बनाने की तैयारी है। स्टेडियम में क्रिकेट, बैडमिंटन, वालीबॉल, फुटबाॅल, कबड्डी, खो-खो खेलने का अभ्यास करने की खिलाड़ियों को सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ रनिंग ट्रैक बनाने की भी तैयारी है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने गांव में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन की जिला प्रशासन से मांग की है। जमीन की तलाश कर उसे स्टेडियम के नाम आवंटित कराने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और एसडीएम को भूमि की तलाश करने की जिम्मेदारी दी गई। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि मिनी स्टेडियम के लिए गांव में जमीन की पहचान कराई जा रही है। इस बारे में तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें