फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSGvsRCB: अपने होमग्राउंड पर नहीं मिला लखनऊ को फैंस का समर्थन, विराट कोहली को देखने आए ज्यादातर दर्शक

Thu, 07 May 2026 09:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Ekana Stadium: लखनऊ  सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इकाना स्टेडियम में गुरुवार को मैच हुआ। इस मैच में ज्यादा समर्थन विराट कोहली की टीम को मिलता दिखा। 
विज्ञापन
बड़ी संख्या में दिखे विराट के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब बात 'किंग कोहली' की हो, तो मैदान कोई भी हो, वह उनके घर जैसा ही नजर आता है। बृहस्पतिवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले ही प्रशंसकों का जुनून इस कदर उमड़ा कि दोपहर तीन बजे तक स्टेडियम के आसपास का आधा किलोमीटर का इलाका लाल और सुनहरे रंगों के सैलाब में डूब गया। स्थिति यह थी कि विराट के एक हमशक्ल के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रशंसक ऐसे टूट पड़े, मानो खुद कोहली मैदान के बाहर खड़े हों। इस 'विराट' लहर के बीच मेजबान टीम के समर्थक काफी कम संख्या में नजर आए।

विज्ञापन


विराट भक्ति के अनोखे रंग
स्टेडियम के बाहर का दृश्य देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा उत्तर प्रदेश अपने पसंदीदा खिलाड़ी के दीदार के लिए उमड़ पड़ा हो। भीड़ में कानपुर से आए मूक-बधिर प्रशंसक जगजीत सिंह ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया। पारंपरिक पंजाबी परिधान में सजे जगजीत हाथों में विराट के लिए खास पोस्टर थामे हुए थे; उनकी खामोशी में भी विराट के प्रति गजब का उत्साह साफ झलक रहा था। वहीं, बहराइच से आए नितिन मलिक प्रेमानंद महाराज और विराट कोहली की संयुक्त तस्वीर लेकर पहुंचे थे।

जर्सी बाजार में 'विराट' दबदबा

इकाना में अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली। - फोटो : अमर उजाला।
इकाना के बाहर सजे जर्सी बाजार में भी किंग कोहली की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही थी। आलम यह था कि मांग अधिक होने के कारण आरसीबी की जर्सी जहाँ 500 रुपये में बिक रही थी, वहीं मेजबान लखनऊ टीम की जर्सी मात्र 150 रुपये में उपलब्ध थी। कोहली के नाम वाली जर्सी खरीदने के लिए प्रशंसकों में भारी होड़ दिखी।

मुस्तैद पुलिस, सुचारू यातायात
मैच देखने के लिए प्रशंसकों का आगमन दोपहर दो बजे से ही शुरू हो गया था, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शाम छह बजे तक स्टेडियम के सामने यातायात सामान्य रूप से चलता रहा और लोगों को अधिक असुविधा नहीं हुई। हालांकि, दर्शकों की भारी संख्या के कारण वाहन रेंगते हुए जरूर नजर आए। शाम सात बजे के करीब अहिमामऊ की तरफ लगभग दस मिनट के लिए जाम जैसी स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने शीघ्र ही संभाल लिया।
 
विज्ञापन

लखनऊ की पारी के दौरान कई बार आई बारिश

बारिश ने डाला मैच में खलल। - फोटो : अमर उजाला।
पूरे आईपीएल से उलट आज लखनऊ की टीम अच्छी बल्लेबाजी करती नजर आई। मिशेल मार्श ने शतक लगाया। हालांकि 14वें ओवर तक तीन बार बारिश ने आकर मैच रोका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें