फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारबाग स्टेशन पर जल्द मिलेगा सस्ता मिनरल वाटर

Tue, 08 Mar 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • बादशाहनगर व ऐशबाग स्टेशनों पर पहुंच चुकी वाटर पॉइंट 
  • जंक्शन पर आठ वाटर पॉइंट और लगाने की योजना
विज्ञापन
सस्ता म‌िलेगा म‌िनरल वाटर - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे के चारबाग स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही पांच रुपये लीटर में ठंडा मिनरल वाटर मिलेगा। इसके लिए वाटर पॉइंट लगाने के लिए प्लेटफॉर्मों का सर्वे कर दस जगह का चिह्नांकन किया गया है। बादशाहनगर व ऐशबाग में वाटर पॉइंट मशीन स्टेशनों पर पहुंच चुकी हैं। इंस्टॉलेशन के बाद अगले हफ्ते से यहां भी पॉइंट शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के क्रम में कम कीमत पर मिनरल वाटर उपलब्ध कराने की योजना शुरू की गई। इसकी जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी गई थी। 

कंपनी ने लखनऊ जंक्शन पर गत सितंबर में पहला वाटर पॉइंट लगाया था। इसके बाद जंक्शन पर आठ वाटर पॉइंट और लगाने की योजना है। कंपनी के एसोसिएट प्रोजेक्ट इंचार्ज राकेश ने बताया कि सर्वे के बाद कुल दस जगहों को चिन्ह्ति किया गया। 
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म नंबर एक पर तीन वाटर पॉइंट , प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन, चार-पांच व छह-सात नंबर पर दो-दो पॉइंट और आठ-नौ नंबर प्लेटफार्म पर एक पॉइंट बनाया जाएगा। वहीं, आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल तक चारबाग स्टेशन पर यात्रियों को सस्ती दर पर मिनरल वाटर मिल सकेगा।
विज्ञापन

होली पर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

होली पर यात्र‌ियों को म‌िलेगी सुव‌िधा - फोटो : demo
होली के मद्देनजर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने यात्री सुविधा के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। ताकि पंजाब, दिल्ली, सहारनपुर, मुरादाबाद व इलाहाबाद, फैजाबाद से लखनऊ आने वाले यात्रियों को परेशानियां न झेलनी पड़ें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि
12231 लखनऊ-चंडीगढ़ इंटरसिटी में 14 से 31 मार्च तक, 

12232 चंडीगढ़-लखनऊ इंटरसिटी में 17 मार्च से 3 अप्रैल तक,

14217 इलाहाबाद-चंडीगढ़ ऊंचाहार में 16 मार्च से 2 अप्रैल तक,

14218 चंडीगढ़-इलाहाबाद ऊंचाहार में 15 मार्च से 1 अप्रैल तक,

12429 लखनऊ-नई दिल्ली एसी में 17 से 31 मार्च तक,

12430 नई दिल्ली-लखनऊ एसी में 18 मार्च से 1 अप्रैल तक, 

14008 दिल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस में 15 से 31 मार्च तक,

14007 रक्सौल-दिल्ली एक्सप्रेस में 16 मार्च से 1 अप्रैल तक,

14016 सद्भावना एक्सप्रेस में 18 से 27 मार्च तक,

14015 रक्सौल-दिल्ली सद्भावना में 21 से 30 मार्च तक,

14205 फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में 14 से 31 मार्च तक,

14206 दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस में 17 मार्च से 3 अप्रैल तक,

14207 पद्मावत एक्सप्रेस में 16 मार्च से 2 अप्रैल तक,

14208 दिल्ली-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में 15 मार्च से 1 अप्रैल तक अतिरिक्त कोच लगेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें