भाजपा को दशक में न केवल सबसे अधिक मत मिले, बल्कि सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाबी मिली। यदि 2002 से पिछले सात चुनावों की बात की जाए तो 2022 में सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को 103905 वोट मिले थे, लेकिन 2025 के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को 146397 मत मिले। यदि जीत का अंतर देखा जाए तो 2004 के उप चुनाव में सपा ने बसपा से 35018 (21.55 फीसदी) के अंतर से चुनाव जीता था। मौजूदा चुनाव में भाजपा ने अवधेश प्रसाद के एक लाख से अधिक के आंकड़े को पार करते हुए 146397 मत हासिल किए। जीत का अंतर 61710 (25.50) रहा। इस प्रकार भाजपा ने दो दशक में सबसे अधिक मत मिलने और सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया।
जनता ने अपनाया योगी मॉडल
साकेत पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना जायसवाल ने कहा कि चुनाव परिणाम बताता है कि मिल्कीपुर की जनता ने योगी मॉडल को अपनाया है, जिसे जनता ने पसंद किया। यह जनादेश है। चुनाव में सपा का पीडीए कहीं भी असर दिखाता नहीं दिखा। यह जनादेश एक प्रकार से सपा और परिवारवाद की राजनीति के प्रति नाराजगी को भी दर्शाता है। यही वजह है कि भाजपा प्रत्याशी को सबसे अधिक मत मिले और सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
भाजपा की जीत के कारण
- योगी की सभाएं व सिपहसलारों की ओर से क्षेत्र को मथना
- संघ तथा आनुषांगिक संगठनों की ओर से पूरे इलाके में सक्रियता बढ़ाना
- प्रत्याशी बदलना, टिकट के दावेदारों को पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में लाना
- सपा के वोटों में सेंधमारी, कुशल संगठनकर्ता व पूर्व सांसद लल्लू सिंह की रणनीति
- पंचायत स्तर पर पक्ष विपक्ष को साथ लेकर चुनाव को धार देना, परदेसी वोटरों को बूथ तक लाना
- परिवारवाद के आरोप को मिटा पाने में विफलता
- यादव वोटरों को सहेज न पाना
- पीडीए में बिखराव रोकने में विफल रहना
- नेताओं के अनाप-शनाप बयान, जनता के मिजाज को समझने में चूक
- स्थानीय नेताओं की ओर से भाजपा के आक्रामक प्रचार की काट न खोज पाना
पिछले सात चुनावों में मिले मत
| वर्ष |
सपा |
भाजपा |
बसपा |
जीत का अंतर |
प्रतिशत |
| 2002 |
54545 |
51459 |
14598 |
3086 |
2.27 |
| 2004 |
89116 |
6751 |
54098 |
35018 |
21.55 |
| 2007 |
51136 |
14767 |
60515 |
9379 |
6.34 |
| 2012 |
73803 |
32972 |
39566 |
34237 |
19.60 |
| 2017 |
58684 |
86960 |
46027 |
28276 |
14.14 |
| 2022 |
103905 |
90567 |
14427 |
13368 |
6.16 |
| 2025 |
84687 |
146397 |
-- |
61710 |
25.50 |