रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां।
- फोटो : amar ujala
- सुपर जोनल मजिस्ट्रेट- दो
- जोनल मजिस्ट्रेट- चार
- सेक्टर मजिस्ट्रेट- 41
- वेब कास्टिंग- 210 मतदेय स्थल
- वीडियोग्राफी- 25 मतदेय स्थल
- माइक्रो आब्जर्वर - 71 मतदान केंद्र
- उड़न दस्ता- नौ टीम
- स्थैतिक निगरानी टीम- नौ
- वीडियो निगरानी टीम- छह
प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर
सामान्य प्रेक्षक- नवीन एसएल- मोबाइल-9450300975
व्यय प्रेक्षक- चेन बाशा- मोबाइल- 9454681507
सामान्य प्रेक्षक नवीन एसएल ने जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह के साथ राजकीय इंटर काॅलेज में पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। सभी बूथों पर व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर व उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रतन सिंह मौजूद रहे।
मतदाता पर्ची न होने पर इन विकल्पों का करें उपयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि उपचुनाव में मतदाताओं को मतदान पर्चियां वितरित की जा चुकी हैं। जिन मतदाताओं को किसी कारणवश मतदान पर्ची नहीं मिली है और उनका मतदाता सूची में नाम है तो उसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से अन्य विकल्प दिए गए हैं। इसमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों व डाकघरों की फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, यूडीआईडी कार्ड से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूचना पर्ची निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि पांच फरवरी को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिले के कोषागार व उप कोषागार भी बंद रहेंगे। जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को कचहरी में भी अवकाश घोषित किया गया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि आवासीय परिसर के साथ जिले के संबद्ध कॉलेजों में अवकाश रहेगा।
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर बुधवार को होने वाले मतदान के लिए डीजीपी मुख्यालय ने पुख्ता बंदोबस्त किया है। मतदान तो शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए 14 कंपनी सुरक्षा बल मुहैया कराया गया है। साथ ही, एक हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। मतदान के दौरान डीजीपी मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग भी होगी।
डीजीपी मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार मिल्कीपुर उपचुनाव में 12 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (सीएपीएफ) और दो कंपनी पीएसी दी गई है। मतदान केंद्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीएपीएफ संभालेगी, जबकि आसपास की सुरक्षा का जिम्मा पुलिसकर्मियों के हवाले रहेगा। डीजीपी मुख्यालय ने अयोध्या पुलिस की मांग पर अतिरिक्त एक हजार पुलिसकर्मी भेजे हैं। वहीं जोन और रेंज से भी राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि लोग भयमुक्त होकर मतदान कर सकें।