फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूध विक्रेता की फोड़ी आंख, भतीजे का गला घोट कर हत्या का प्रयास

Mon, 09 Mar 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में पांच मार्च को बाइक सवार चार दबंगों ने रंजिश के कारण मुजफ्फरपुर घुसवल निवासी दूध विक्रेता अमर सिंह की आंख फोड़ दी। बीच-बचाव में आरोपियों ने भतीजे सोनू का गला घोटकर हत्या का प्रयास किया। सोनू की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




सोनू के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे वह चाचा अमर के साथ साइकिल से दूध बांटकर घर लौट रहे थे। सुशांत गोल्फ सिटी में कल्याण चौक के पास बाइक के साथ खड़े चार लोगों ने उन्हें व चाचा को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने धारदार हथियार से चाचा को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उनकी एक आंख फोड़ दी। आरोप है कि जब उन्होंने चाचा को बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने उनका गला घोटना शुरू कर दिया। सांस लेने में समस्या होने पर वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें मरा समझकर आरोपी चाचा को हत्या की धमकी देकर वहां से भाग निकले। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें व चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय का कहना है कि अभी तक रंजिश का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जो घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें