फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूध विक्रेता का शव पेड़ से लटका मिला

Tue, 07 Jul 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
चिनहट। बीबीडी स्थित इंदिरा नहर के पास बाराबंकी के गणेशपुर सहेलियां गांव निवासी दूध विक्रेता विनय यादव (22) का शव सोमवार सुबह पेड़ से लटका मिला। उनके भाई दिनेश ने बताया कि वह रविवार देर शाम दूध बांटने निकला था पर वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की सूचना दी। मौके पर बाइक, दूध की केन और मोबाइल फोन मिला। उन्होंने शव की पहचान विनय के रूप में की। विनय की शादी चार माह पहले श्रेया से हुई थी। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि जानकारी में आया है कि विनय क्षेत्र के ही युवती को साथ लेकर निकला था। उसकी गुमशुदगी दर्ज है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें