फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चाकू से गोदकर दूध विक्रेता की हत्या

Sun, 01 Nov 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बलउ। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखनऊ। सआदतगंज के रामनगर निवासी दूध विक्रेता रेहान गाजी (25) की शनिवार रात उसके कुछ दोस्तों ने घर के पास चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मृतक के भाई अयान अली ने एक युवक और उसके कुछ साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अयान ने बताया कि रात करीब नौ बजे रेहान बाइक लेकर घर से निकला था। घर से करीब 200 मीटर दूर कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रेहान के साथी उजैफा और अन्य लोगों ने उसे मिलने के बहाने बुलाया। रेहान के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चाकू के वार उसकी गर्दन, सीने और कमर पर लगे। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और रेहान को ट्रॉमा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसीपी और सआदतगंज पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंची। परिजनों से बातचीत के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
डीसीपी ने बताया कि परिजनों ने सआदतगंज की गुलाब की बगिया निवासी उजैफा नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, भाई अयान ने उजैफा के अलावा उसके कुछ अन्य साथियों पर भी हत्या का आरोप लगाया है। डीसीपी ने बताया कि उजैफा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिवार में पत्नी शीबा व बेटा असद है।
विज्ञापन


अंबेडकर पार्क के पास रेहान की हत्या का 15 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। इसमें खून से लथपथ रेहान सड़क पर लड़खड़ाते हुए गिरता दिख रहा है। वहीं, आरोपी उजैफा भागता नजर आ रहा है। भागते समय वह एक जगह गिर गया और फिर उठकर वहां से भाग निकला। उसके शरीर पर भी खून लगा था। वीडियो में कुछ लोग यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि रेहान की सांस चल रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें