फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करंट की चपेट में आने से सैन्यकर्मी की मौत

विज्ञापन
सैन्यकर्मी योगेंद्र राणा
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट इलाके में बृहस्पतिवार सुबह झालर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से सैन्यकर्मी योगेंद्र राणा (30) की मौत हो गई। योगेंद्र मूलरूप से शामली के कैड़ी गांव के रहने वाले थे। उनके चाचा अमित ने बताया कि योगेंद्र लखनऊ में एडम बटालियन में तैनात थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे दिवाली की सजावट का काम चल रहा था। लोहे के एंगल के पास उनका हाथ झालर के तार से छू गया और वह करंट की चपेट में आकर गिर पड़े। कुछ देर बाद वहां पहुंचे लोगों ने उन्हें पड़ा देखा तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद योगेंद्र को कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। योगेंद्र के परिवार में पत्नी शिखा, एक बेटा और एक बेटी हैं। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेहोश हो गईं। साथियों ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य के लिए योगेंद्र को बीते साल सर्विस मेडल से सम्मानित किया गया था। एसओ कैंट गुरप्रीत कौर ने बताया कि हादसे के संबंध में परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें