फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पांच साल तक महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; हवसी सैन्यकर्मी गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2026 11:50 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सैन्यकर्मी पर पांच साल तक महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी सैन्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
arrest - फोटो : arrest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के सैरपुर इलाके में रहने वाली महिला ने सैन्यकर्मी मंजूर अली पर पांच साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर 30 मई को मंजूर अली, उसके भाई कमाल और रिश्तेदार सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी मंजूर अली को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि पीड़िता का विवाह सीतापुर में हुआ था। मार्च 2021 में वह सैरपुर स्थित मायके आई थी। आरोप है कि देर रात लखीमपुर खीरी के मंहगूखेड़ा निवासी सैन्यकर्मी मंजूर अली ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर रखता था। इतना ही नहीं, उसने उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया।

एफआईआर के अनुसार, आरोपी जब ड्यूटी पर जाता था तो पीड़िता को अपने रिश्तेदार सलमान और भाई कमाल के पास छोड़ देता था। आरोप है कि दोनों भी उसे जान से मारने की धमकी देकर छिपाकर रखते थे। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन पहले उसने पड़ोसी की मदद से अपने पिता से फोन पर संपर्क किया। 
विज्ञापन


इसके बाद उसके पिता बताए गए स्थान पर पहुंचे और उसे अपने साथ सैरपुर स्थित घर ले आए। 30 मई को पीड़िता ने सैरपुर थाने में मंजूर अली, सलमान और कमाल के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराया गया है।

एसीपी ने बताया कि आरोपी मंजूर अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। नामजद सलमान और कमाल की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें