फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जानकीपुरम विस्तार में फैला डायरिया... अधेड़ की मौत, घरों में आ रहा गंदा पानी; हर दूसरे घर में बीमार

Sat, 23 Aug 2025 10:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में डायरिया फैला है। इससे पीड़ित एक अधेड़ की मौत हो गई। बताया गया कि घरों में गंदा पानी आ रहा है। हर दूसरे घर में कोई ना कोई बीमार है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग उदासीन बना हुआ है। 
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार को जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में डायरिया से राजेश कौशल (50) की मौत हो गई। इससे घर में चीख पुकार मच गई। घटना से घरवालों और क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में एक हफ्ते से अधिक समय हो गया। घरों में गंदा पानी आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोई सुनवाई नहीं कर रही है। लगभग हर दूसरे घर में कोई न कोई बीमार है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। विभागीय लापरवाही से युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें