फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन की तरह माइक्रो प्लान तैयार कर होगा वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कोविड टीकाकरण की तैयारियों को परखा
विज्ञापन

16 जनवरी से शुरू होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन का पूरा काम निर्वाचन की तरह एक माइक्रो प्लान तैयार कर होगा। जिन केंद्रों को वैक्सीनेशन के लिए चिह्नित किया गया है, वहां वैक्सीनेशन का कार्य ग्राउंड फ्लोर पर ही सुनिश्चित कराया जाएगा। यह जानकारी मंडलायुक्त रंजन कुमार ने दी। वह बृहस्पतिवार को कोविड टीकाकरण के लिए मंडलीय जिलों में की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिया कि वैक्सीनेशन सेंटरों पर आने वाले लोगों के लिए वेटिंग रूम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर वैक्सीनेशन होना है, वहां सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट की व्यवस्था, कर्मचारियों की तैनाती को टीकाकरण से 24 घंटे पहले तक पूरा कराएं। साथ ही इसकी सत्यापन रिपोर्ट शुक्रवार को दोपहर तक उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी जिलों में वैक्सीनेशन कार्य में लगे पुलिस, प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ आपसी समन्वय बनाने को शुक्रवार को एक बैठक आयोजित कराई जाए, ताकि सभी के पास अपडेट जानकारी हो। अभियान के दौरान समय प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण होगा, इसलिए समय से पहले सारी टीमें अपने ड्यूटी वाले स्थान पर पहुंच जाएं। इसके साथ ही सभी नोडल अपने केंद्रों में फ्लेक्सी लगवाना सुनिश्चित कराएंगे। ओपन एरिया व इंटरनल स्पेस में फ्लेक्सी लगवाने के साथ ही वैक्सीनेशन रूम में भी ग्रीन स्क्रीन लगवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें