राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) अब एटीएम
सुविधा भी देगा।
यह सुविधा अभी रामपुर और लखीमपुर खीरी के सहकारी बैंक के
ग्राहकों को मिल सकेगी। शनिवार को नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में
आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार में यह जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि व प्रधान सचिव को-ऑपरेटिव एवं सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार देवाशीष
पंडा थे।
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक केके गुप्ता ने बताया सहकारी बैंकों
को अपना पूंजी आधार सुधारने की नीति अपनाने तथा आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर एवं
कोर बैंकिंग सॉल्युशन में निवेश के लाभों को अधिकतम करने के लिए रोडमैप
तैयार करने को कहा।
नए वित्तीय सत्र में नाबार्ड रामपुर और लखीमपुर खीरी
में 165 और 154 माइक्रो एटीएम लगाएगा।