फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एमएफपीसीए बना सी डिवीजन क्रिकेट लीग का चैंपियन

विज्ञापन
एमएफपीसीए की विजेता टीम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली मल्टी फैसिलिटी प्रोफेशनल क्रिकेट एरीना (एमएफपीसीए) ने सी डिवीजन के फाइनल में जीत हासिल कर बी डिवीजन का टिकट इस बार हासिल कर लिया है। टीम अगले सत्र में बी डिवीजन मुकाबले में चैंपियन बनने के लिए जोर-आजमाइश करेगी।
सी डिवीजन में श्रेष्ठता साबित करने वाली एमएफपीसीए ने फाइनल में आज सिंड्रा क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित कर दिया। विजय यादव की सटीक गेंदबाजी और फिर अभ्युदय के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत एमएफपीसीए ने यह कामयाबी हासिल की। लीग का फाइनल मुकाबला जीसीआरजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। सिंड्रा ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और सभी विकेट खोकर 158 रन बनाये। कप्तान व विकेटकीपर अर्पित गोस्वामी 43, वैभव तिवारी 45 और गौतम वर्मा ने 34 रन जोड़कर टीम को 49.2 ओवर में 158 रनों तक पहुंचाया। अन्य आठ बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएफपीसीए की ओर से विजय यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 12.2 ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट बल्लेबाजों को पवेलियन लौटने को मजबूर कर दिया। पौरुष मिश्रा को तीन और राघवेंद्र कनौजिया को दो विकेट मिले। जवाब में एमएफपीसीए ने 34 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने चार विकेट खोकर 160 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभ्युदय प्रताप सिंह ने नाबाद 91 रनों की पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें