अमर उजाला का एमएफ मंत्रा कार्यक्रम।
- फोटो : अमर उजाला।
म्युचुअल फंड के साथ-साथ लक्ष्य आधारित निवेश कैसे हो? बेहतर पूंजी निवेश कहां की जाए? निवेश की चुनौतियों व हर अवसर की जानकारी आपको देने के लिए अमर उजाला ला रहा है एमएफ मंत्रा कार्यक्रम। जहां मार्केट के दिग्गज मिरे एसेट के नॉर्थ सेल्स रीजनल हेड मुकेश कुमार और फानेंशियल मार्केट एक्सपर्ट व मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विशाल सक्सेना आपको निवेश के सटीक मंत्र बताएंगे।
27 मार्च को निरालानगर रोड स्थित होटल रेगनेंट में अमर उजाला की ओर से आयोजित हो रहे जागरूकता कार्यक्रम एमएफ मंत्रा में विशेषज्ञ आपको पूंजी के बेहतर लाभ के लिए निवेश के बारे में जानकारी देंगे। निवेश से जुड़ी आम चुनौतियों को दूर करने, बाजार में आने वाले नए अवसरों, पूंजी को सुरक्षित रखने और नुकसान की कम से कम गुंजाइश के टिप्स भी मिले।
यही नहीं, विशेषज्ञ निवेशकों के सवालों का जवाब भी देंगे। कार्यक्रम में आमजन भी भागीदार बनकर शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड में बेहतर निवेश सीख सकते हैं। म्युचुअल फंड बाजार के जोखिमों के अधीन है इसलिए योजना से जुड़े सभी कार्यक्रम के बारे में जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8858900080 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।