लखनऊ। मैक्सिको से आए छात्र दल ने बुधवार को लविवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय से मुलाकात की। इन विद्यार्थियों ने लविवि में हिंदी, भारतीय कला, नृत्य और पाककला की पढ़ाई करने में रुचि जताई। विवि के भाषा पाठ्यक्रमों और शास्त्रीय नृत्य और संगीत सहित इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विशेष उत्साह दिखाया। कुलपति ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय अकादमिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसरों की तलाश करने के लिए तत्पर है।