फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच माह की गर्भवती पत्नी को पीटा, गला दबाकर मार डाला

विज्ञापन
दिवंगत रीता।
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी के जुग्गौर इलाके में रहने वाली पांच माह की गर्भवती राधा (28) को बुधवार सुबह पति मनीष यादव ने पहले मारा पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों का एक वर्ष पहले विवाह हुआ था।
विज्ञापन


राधा के पिता का आरोप है कि पांच लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर मनीष और उसके घरवालों ने हत्या की है। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मनीष को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। शरीर के दाहिने तरफ चोट के कई निशान भी मिले हैं।

राधा के पिता चिनहट के अनौरा कला में रहने वाले बिंद्रा सागर यादव ने बताया कि दामाद मनीष आर्केस्ट्रा और भजन मंडली चलाते हैं। राधा चार माह की गर्भवती थी। आरोप है कि मनीष दहेज में पांच लाख रुपये की मांग के लिए मारपीट करता था। तीन माह पहले बेटी मायके में आकर रहने लगी थी।
विज्ञापन

दो दिन पहले माफी मांगकर मायके से लाया था
राधा के परिजनों ने बताया कि सोमवार को मनीष घर आया और मारपीट न करने की बात कही। मायके वालों ने बात पर यकीन कर राधा को भेज दिया। बुधवार सुबह मनीष के बड़े भाई श्यामू ने राधा के मायके वालों को फोन कर बताया कि वह अचेतावस्था में है। मायके वालों को राधा के शरीर पर कई चोट के निशान मिले। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह ने बताया कि मनीष यादव और उनके घरवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

धक्का-मुक्की के दौरान दबा दिया गला

पूछताछ में मनीष ने बताया कि बुधवार सुबह उसका राधा से विवाद हुआ। दोनों के बीच हाथापाई हुई। उसने राधा को पीट दिया। धक्का-मुक्की के दौरान गला दबा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें