फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्टी के स्थापना दिवस के लिए महानगर भाजपा की तैयारी शुरू

विज्ञापन
पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक करते महानगर भाजपा के पदाधिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के लिए महानगर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर सोमवार को महानगर भाजपा के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने हलवासिया कोर्ट स्थित कार्यालय में बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी के अवध क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 12 अप्रैल तक चलेगा। छह अप्रैल को पार्टी कार्यालय में ध्वज लहराया जाएगा। महानगर एवं मंडल कार्यालय में भी कार्यक्रम होंगे। आठ व नौ अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। इसके अलावा सात अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच वार्ड में जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के कार्यकर्ता प्रभावी रूप से भाग लेंगे और वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि बैठक में पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, सुधीर हलवासिया, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार सिंह, कुमकुम राजपूत, सचिन वैश्य मौजूद रहे।

पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक करते महानगर भाजपा के पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें