फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल जनवरी में दौड़ने लगेगी कानपुर में मेट्रो, मुख्य सचिव ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा

Wed, 20 Jan 2021 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मेट्रो
विज्ञापन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग की बैठक में मेट्रो परियोजना, काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर और नमामि गंगे योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा में बताया गया कि कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट 30 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद ट्रायल रन होगा। इसके बाद आरडीएसओ ट्रायल रन करेगा और अपनी रिपोर्ट देगा। कॉमर्शियल रन (व्यावसायिक परिचालन)जनवरी 2022 में संभावित है।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि कानपुर मेट्रो में पायलिंग का काम पूरा होे चुका है। 5 मेट्रो स्टेशन का कानकोर्स स्लैब का काम भी पूरा हो गया है। आईआईटी स्टेशन कानपुर के प्लेटफार्म स्लैब का कार्य भी पूरा हो गया है। आगरा मेट्रो की समीक्षा में बताया गया कि मेट्रो रेल डिपो तथा पायलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों से संबंधित विभाग परियोजनावार मासिक भौतिक और वित्तीय लक्ष्य निर्धारित कर हर पखवाड़े समीक्षा करें।

नमामि गंगे योजना की समीक्षा में उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की नियमित बैठकें हों और जिलास्तर की परियोजनाओं की गहन समीक्षा की जाए। काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि परियोजना को पूरा करने की तिथि 10 अगस्त, 2021 निर्धारित है। परियोजना के कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


सांस्कृतिक पर्यटन पर तेजी से काम 
नमामि गंगे योजना की समीक्षा में बताया गया कि निर्धारित टाइम लाइन के अनुसार परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि जिलास्तरीय बैठकों में परियोजनाओं की गहन समीक्षा की जाए। वाराणसी, मथुरा और अयोध्या में सांस्कृतिक पर्यटन के विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा में बताया गया कि तेजी से काम चल रहा है। अयोध्या में रामकथा गैलरी, बहुउद्देशीय हॉल, दिगंबर अखाड़ा, राम की पैड़ी में प्रस्तावित सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

इसके अलावा अयोध्या में रामकथा पार्क के विस्तारीकरण व क्वीन हो मेमोरियल पार्क के निर्माण की प्रगति की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। मथुरा और वाराणसी की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव धर्मार्थ कार्य, अपर मुख्य सचिव कार्यक्रम क्रियांवयन समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें