फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन मेट्रो एमडी: जमकर हो रही मारामारी

Tue, 22 Jul 2014 03:38 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार ने लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) के टेक्नोक्रेट एमडी पद का साक्षात्कार लेने पर सहमति जता दी है।
विज्ञापन


टेक्नोक्रेट एमडी पद को हासिल करने के लिए रेलवे के अनेक कद्दावर अफसरों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है।

लखनऊ में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रहे, एक मशहूर अफसर भी इस पद के लिए इंटरव्यू देंगे। मेट्रो के टेक्नोक्रेट एमडी और निदेशकों की भर्ती को लेकर इंटरव्यू प्रक्रिया 23 और 24 जुलाई को होगी।

एलएमआरसी के प्रमुख सलाहकार ई. श्रीधरन इन दो दिनों के लिए राजधानी आएंगे। उनके साथ ही रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार भी होंगे।

मुख्य सचिव आलोक रंजन, चेयरमैन रेलवे बोर्ड और प्रमुख सलाहकार का पैनल ही एमडी पद का इंटरव्यू करेगा। इसके बाद में बाकी निदेशकों का इंटरव्यू मुख्य सचिव के प्रमुख सलाहकार और टेक्नोक्रेट एमडी करेंगे।
विज्ञापन


एलएमआरसी में प्रबंध निदेशक और अन्य निदेशकों की नियुक्ति के संबंध में आमंत्रित आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग के लिए गठित कमेटी की संस्तुतियों के आधार पर प्रबंध निदेशक के पद पर प्राप्त कुल 24 आवेदनों में से 14 अभ्यर्थियों, निदेशक (वर्कर्स एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर) के लिए कुल 26 आवेदन पत्रों में से 18 अभ्यर्थियों और निदेशक (रोलिंग स्टॉक एंड सिस्टम) के लिए कुल 23 आवेदन पत्रों में से 15 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पात्र पाया गया है।

इस शार्टलिस्ट को अनुमोदित किया है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, गाजियाबाद और इलाहाबाद रेलवे के बड़े गढ़ हैं।

यहां से दूरदराज भेजे गए अनेक काबिल अफसर लखनऊ में एक बहुत ही प्रतिष्ठित पद पर नौकरी करने के इच्छुक हैं।

ऐसे में वे लखनऊ मेट्रो के लिए साक्षात्कार देंगे। इन विज्ञापनों में रेलवे और अन्य सरकारी एजेंसियों से डेपुटेशन का भी प्रावधान है। डेपुटेशन के दौरान उनको वेतन एलएमआरसी से मिलेगा।

एलएमआरसी का एमडी व निदेशक पद पर भर्ती कांट्रैक्ट के आधार पर होगी।

जब यह कांट्रेक्ट खत्म होगा, तब ये वापस मूल विभाग में चले जाएंगे। नार्दर्न रेलवे के लखनऊ डिवीजन में डीआरएम रहे अफसर भी एमडी पद की दौड़ में लगे हैं।

मेट्रो रेल परियोजना में निदेशकों के नीचे के पदों पर की जाने वाली भर्तियों की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी।

जिसको लेकर नीति बनाने का काम तेजी से लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) कर रहा है।

करीब 20 पदों पर भर्ती की जानी है, ऐसे में कितने पदों पर अन्य विभागों से प्रतिनियुक्ति और कितने पर नई नियुक्ति की जानी है, इस संबंध में एलएमआरसी की अगली बोर्ड बैठक में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन


एलएमआरसी में रोज के कार्यों के लिए आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति के संबंध में ई. श्रीधरन ने परामर्श दिया था। इस परामर्श पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जा चुका है।

इस संबंध में प्रस्ताव को अगली बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत किए जाने का निर्णय लिया जा चुका है।

अब नई भर्ती के संबंध में नीति बनाने पर विचार किया जा रहा है। निदेशकों के नीचे के पदों पर भर्ती को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें