लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लखनऊ, आगरा और कानपुर मेट्रो कार्यालयों में कार्यक्रम हुए। एमडी सुशील कुमार ने बताया कि वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि यह देशभक्ति, एकता और भारतीय गौरव का प्रतीक है। यह गीत हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा रहा है और आज भी यह हर भारतीय के मन में देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना जगाता है।