मेट्रो मैन ई. श्रीधरन ने लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) के प्रधान सलाहकार पद से खराब स्वास्थ्य का कारण बताते हुए इस्तीफा दे दिया। हलांकि एलएमआरसी ने इसे मंजूर नहीं किया है और इस्तीफा को राज्य सरकार के पास भेज दिया है। श्रीधरन फरवरी 2024 तक के लिए एलएमआरसी के सलाहकार बनाए गए थे।
हाल ही में श्रीधरन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं के सफर को फ्री करने की आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार को यह नसीहत भी दी थी कि अगर पैसे ज्यादा हैं तो उनसे मेट्रो के विस्तार का काम किया जा सकता है।
वहीं लखनऊ में भी अभी अगले चरण की मेट्रो लाइन का शुरू किया जाना है। चारबाग से बसंतकुंज के बीच बीच ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वहां से प्रस्ताव पास करने के बाद प्रोजेक्ट केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा। फिर परियोजना को केंद्र सरकार सैद्धांतिक सहमति देगी। इसके बाद पीआईबी मंजूरी देगी, फिर निर्माण शुरू होगा। इस रूट में 16 किलोमीटर लंबा होगा और अधिकांश हिस्सा भूमिगत रहेगा। इसलिए यहां अधिक समय लगेगा।