मेट्रो यात्री को लौटाया बैग, 46000 रुपये की थी नकदी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो की चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था ने यात्री के 46000 रुपये लौटाकर मिसाल पेश की है। लॉस्ट एंड फाउंड सेल ने एक यात्री का खोया हुआ बैग लौटाया। मामला बीती 22 जुलाई का है। अमौसी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में रुपयों से भरा एक काले रंग का बैग मिला। इसमें 46,000 रुपये नकद, कपड़े और चार्जर था। स्टेशन कंट्रोलर ने आवश्यक कार्रवाई के बाद यात्री को बैग सुरक्षित वापस कर दिया। मेट्रो यात्री ने बैग सुरक्षित वापस मिलने पर लखनऊ मेट्रो का आभार जताया एवं मेट्रो कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा को सराहा। एमडी सुशील कुमार ने कहा कि सेल की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा ने हमेशा यात्रियों का भरोसा जीता है।