हबीबुर्रहमान बने अवध डिपो के शाखा अध्यक्ष
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। हबीबुर्रहमान कर्मचारी कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के लखनऊ क्षेत्र के अवध डिपो के शाखा अध्यक्ष चुने गए। वह लगातार दूसरी बार इस पद के लिए चुने गए हैं। दरअसल, बुधवार को वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण का वार्षिक चुनाव चुनाव अधिकारी भालचंद्र पाठक एवं मुन्नी लाल की देखरेख में हुआ। शाखा मंत्री पद पर कांतेश शर्मा को निर्विरोध चुना गया। इसके अतिरिक्त शाखा कोषाध्यक्ष पद पर सचिन कुमार, क्षेत्रीय प्रतिनिधि पद पर अशोक उपाध्याय, अनुज शर्मा, रणंजय सिंह को निर्विरोध चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। शाखा मंत्री कान्तेश शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया कि निगम हित के साथ कर्मचारियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर राजेश कुमार वर्मा, मिश्रीलाल, अखिलेश कुमार, आदर्श श्रीवास्तव, श्रीकांत द्विवेदी, शुभम रावत, प्रभाकर मिश्रा मौजूद रहे।