फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दिखी उल्काओं की आतिशबाजी

विज्ञापन
राजधानी में दिखी उल्काओं की आतिशबाजी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बुधवार रात उल्का वर्षा के आतिशी नजारों ने सभी को रोमांचित कर दिया। करीब साढ़े नौ बजे के बाद उल्का वर्षा के नजारें लोगों ने देखे। इसके लिए देर शाम से ही खगोलीय घटनाओं के शौकीन छतों पर जमा हो गए। यूपी अमेच्योर एस्ट्रॉनोमर्स क्लब से जुड़े इंदिरानगर के छात्र होजैफा शकील ने बताया कि उल्का वर्षा देखने के लिए इंजीनियरिंग की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें लेकर छत को ही स्टडी रूम बना दिया। पढ़ाई के साथ ही वह उल्का वर्षा देखते रहे। यह उनका प्रथम अनुभव था। उनकी तरह ही और भी युवा और छात्र अपने परिवार सहित दूरदर्शी का उपयोग कर उल्का वर्षा देखते रहे। रात को करीब 9:30 बजे से उल्का वर्षा क्षितिज में दिखना शुरू हुई। देर रात तक यह जारी रही। यूपी रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर में वैज्ञानिक डॉ. संघर्ष राव ने परिवार सहित छत पर उल्का वर्षा देखने के लिए पूरी रात कैंप किया। खाना भी छत पर ही उन्होंने परिवार सहित खाया। ठाकुरगंज के शुभम तो अपने म्यूजिक सिस्टम के साथ छत पर पूरी रात उल्का वर्षा देखने के लिए डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में दिखी उल्काओं की आतिशबाजी - फोटो : AMAR UJALA
राजधानी में दिखी उल्काओं की आतिशबाजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें