फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाटक के जरिये दिया स्कूल चलो का संदेश

Sun, 07 Apr 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विकास क्षेत्र डलमऊ के कंपोजिट विद्यालय सेंदुरामऊ में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। सरस्वती वंदना के बाद बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल चलो अभियान पर प्रस्तुत नाटक ने खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने अधिकतम उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र और संचालन जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री सियाराम सोनकर ने किया। इस मौके पर सुशील कुमार, शिव प्रकाश, कुलदीप, उदय सिंह, विनोद कुमार, राघवेंद्र कुमार व अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

उधर, अमावां विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लोदीपुर में सेवानिवृत्ति शिक्षक शफीकुर रहमान को सम्मानित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शशिप्रकाश श्रीवास्तव ने कौन जा रहा मेरा ब्लॉक छोडक़र... गीत सुनाया। इस मौके पर अशोक त्रिपाठी, राजेश सिंह, नीरज कुमार, रितेश सिंह, दीपेश, रेहाना व प्रवेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें