फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रदेशभर में सिख समाज की गिनती को अभियान शुरू

विज्ञापन
बैठक में मौजूद सिख समाज के लोग
विज्ञापन
लखनऊ। सिख समाज की सटीक जनगणना और जागरूकता के लिए प्रदेशस्तरीय अभियान की शुरुआत रविवार को लखनऊ से की गई। सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन की ओर से हुई बैठक में अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सिख समाज के लोगों की गणना का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सिख संगठन के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने कहा कि जनसंख्या के सही आंकड़े समाज के विकास और अधिकारों की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर पाल सिंह ने कहा कि यह अभियान समाज को अपनी पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा।

सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी ने इसे समाज को एकजुट करने और युवाओं को विरासत से जोड़ने की पहल बताया। वहीं, उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह कलसी ने लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन


अभियान को प्रदेशभर में फैलाने के लिए विभिन्न जिलों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में बरेली से परविंदर सिंह, शाहजहांपुर से जोधवीर सिंह, लखीमपुर से पाल सिंह और पीलीभीत से परमीत सिंह शामिल हुए। सभी ने मिलकर अभियान को प्रदेश स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कुलवीर सिंह सोढ़ी, कुलवंत सिंह, मनमोहन सिंह मोनी, जसपाल सिंह, जसकरन सिंह, सुदीप सिंह, सिमरन सिंह, निरवेर सिंह, ओंकार सिंह पनेसर व राजिंदर सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद सिख समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें