फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेडल और ट्राॅफी से नवाजी गईं मेधावी छात्राएं

Thu, 12 Feb 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान।
विज्ञापन
लखनऊ। करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी. कॉलेज में बुधवार को सत्र 2023-24 और 2024-25 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी, गोल्ड मेडल और छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीए तृतीय वर्ष इतिहास में सर्वोच्च अंक के लिए गवर्नर्स रनिंग ट्रॉफी और डॉ. नसरीन अहमद मेमोरियल गोल्ड मेडल गुंजा यादव (2023-24) और रवीना सिंह (2024-25) को मिला। उर्दू व अंग्रेजी विषय और बीएड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कई मेधावी छात्राओं को मेडल और स्कॉलरशिप प्रदान की गई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस मुमताज अहमद रहे। कॉलेज के मैनेजर सैयद नावेद अहमद, प्राचार्या प्रो. हुमा ख्वाजा, असरा बीबी सिद्दीकी व डॉ. शाहीन फातिमा खान मौजूद रहे।

इन छात्राओं को मिला पुरस्कार
राहिल, सुनैना कश्यप, आंचल चौरसिया, दानिया इदरीसी, हुमा बानो, काजल यादव, लक्ष्मी कश्यप, हफ्सा कुरैशी, फारिया खान, मुस्कान अंसारी, उम्मेहानी, सादिया परवीन, नुजहत जहां, इल्मा खान, जैनब रुखसार, इफ्फत अंसारी, बुशरा इनायत, अजरा फातिमा, रम्शा इम्तियाज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें