लखनऊ। बप्पा श्री नारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रबंधक सनमय शुक्ला और प्रधानाचार्य कीर्ति वर्मा ने छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। हाईस्कूल में सात छात्राओं ने 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें मुस्कान पाल ने सर्वाधिक 84.50 फीसदी अंक हासिल किए। शिवानी निषाद ने 84 फीसदी और निष्ठा गौड़ ने 81.50 फीसदी अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में मानसी कुशवाहा ने 78 फीसदी और शालिनी चौहान ने 75 फीसदी अंक प्राप्त किए।