फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पानी मांगने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 13 May 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रीतकात्मक।
विज्ञापन
गुडंबा। क्षेत्र में किराये पर रहने वाली महिला से पड़ोसी विनीत ने पानी मांगने के बहाने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विनीत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसआई आलोक शुक्ला ने बताया कि 30 वर्षीय पीड़िता पेंटर पति के साथ किराये के मकान में रहती है। मूलरूप से सीतापुर रामपुर कला का रहने वाला बढ़ई विनीत भी उसी मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता है। विनीत की पत्नी देवर की शादी में ससुराल गई हुई थी। पीड़िता के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे विनीत पानी मांगने आया और चला गया। कुछ देर बाद वह अचानक उनके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। बाद में धमकाते हुए भाग निकला। पति के लौटने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को आरोपी विनीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें