फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट गिराकर भरी जाएंगी बीटीसी की खाली सीटें

Tue, 22 Apr 2014 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कॉलेजों की खाली बीटीसी सीटें मेरिट गिराकर भरी जाएंगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में हुई बैठक में सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन


इस संबंध में परीक्षा नियामक प्राधिकारी से विस्तृत प्रस्ताव मांगा गया है।

इसके बाद रिक्त सीटों की मेरिट जारी करते हुए सीटें भरी जाएंगी।

वैसे तो पहले चरण की काउंसलिंग के बाद करीब 7000 सीटें खाली रह गई थीं, लेकिन कुछ कॉलेजों को और संबद्धता मिलने के बाद यह सीटें करीब 7500 के आसपास हो जाएंगी।

निजी कॉलेजों में भी बीटीसी कोर्स

प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। प्रदेश में सरकारी के साथ निजी कॉलेजों में भी बीटीसी कोर्स शुरू की गई है।

इस बार सामान्य महिला कला की मेरिट 205.50, विज्ञान 207.83, सामान्य पुरुष कला 200.22, विज्ञान 211.67 गई थी।

इसी तरह ओबीसी की न्यूनतम 195.51, एससी 184.50, एसटी की 179.25 प्रतिशत मेरिट गई थी।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बीटीसी की 39,657 सीटों पर प्रवेश देने के लिए कटऑफ जारी किया था। इसमें से 37,400 छात्र-छात्राओं ने 10 जिलों का विकल्प दिया और अंतिम चरण के बाद करीब 7000 सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन

खाली थी ये सीटें

अंतिम बची 7000 सीटों को एससीईआरटी चाहता है कि मेरिट गिराकर भरी जाएं।

इसके लिए आदेश शीघ्र ही जारी करने की तैयारी है।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीएड वालों की टीईटी मेरिट के आधार 72, 825 सीटों के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए चुनाव आयोग ने प्रदेश सरकार को अनुमति प्रदान कर दी है।

बताया जा रहा है ‌कि टीईटी पास शिक्षकों की भर्ती प्रदेश सरकार के लिए चुनावी माहौल में मददगार साबित हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें