फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास विवि में प्रवेश की मेरिट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुनर्वास विवि में बीए प्रवेश की मेरिट जारी
विज्ञापन

लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश 5 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। विवि प्रशासन ने बुधवार को बीए की 400 सीटों पर प्रवेश की मेरिट जारी की। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 9.30 बजे एमिनिटीज ब्लॉक में आवश्यक प्रमाण पत्रों की मूल व फोटोकॉपी और निर्धारित प्रवेश शुल्क के साथ संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन

निदेशक प्रवेश गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रो. अवनीश चंद्र मिश्रा के अनुसार, बीए में 5 जुलाई को अनारक्षित वर्ग के इंटर में 74 फीसदी अंक प्राप्त अभ्यर्थी प्रवेश के लिए संपर्क करें। इसी दिन अनारक्षित दृष्टिबाधित वर्ग के इंटर में 64.8 फीसदी, अनारक्षित अन्य दिव्यांग 36.4 फीसदी वाले विद्यार्थी प्रवेश के लिए उपस्थित हों। वहीं 8 जुलाई को ओबीसी के 66.8 फीसदी, ओबीसी दृष्टिबाधित 46 फीसदी, एससी 65 फीसदी, एससी दृष्टिबाधित 39.6 फीसदी, एसटी के सभी आवेदक प्रवेश के लिए उपस्थित हो। उन्होंने बताया कि बीकॉम की मेरिट जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें