लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज की ओर से बृहस्पतिवार को बीकाॅम की प्रवेश परीक्षा की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि मेरिट सूची महाविद्यालय के सूचना पट पर चस्पा करने के साथ ही www.abvnndc.in पर भी अपलोड कर दी गई है। साथ ही प्रवेश की अंतिम तिथि 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थियों को मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, टीसी चरित्र प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र व फीस सहित सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच महाविद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराना होगा।