लविवि: पीजी के छह विषयों की सीटों पर प्रवेश परीक्षा आज
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 प्रवेश प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को परास्नातक स्तर के छह पाठ्यक्रमों की सीटों पर प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पहली पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच अंग्रेजी, माइक्रोबायोलाॅजी और मैथ्स के लिए परीक्षा होगी। दूसरी पाली में शाम तीन से 4:30 के बीच फोरेंसिक साइंस, एमपीएड, पॉलिटिकल साइंस की सीटों पर प्रवेश परीक्षा होगी। प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 90 मिनट में हल करना होगा। हर प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित हैं।